रविवार, 30 अक्टूबर 2016

jLlh ij >wyrs eksnh ds vPNs fnu &ek-jkts”k iztkifr

jLlh ij >wyrs eksnh ds vPNs fnu &ek-jkts”k iztkifr
ubZ fnYyh@nS-ew-lekpkj
iz/kkuea=h ujsUnz eksnh us ns”k eas fdruk fodkl fd;k gS bldk utkjk fnYyh esa ns[kk tk ldrk gSA okd;h esa ujsUnz eksnh dk fodkl fn[kkbZ ns jgk gS ysfdu flQZ jfLl;ks ijA bldh xokgh ;g rLohj ph[k&ph[kdj ns jgh gS fd eksnh us fdruk fodkl fd;k gSA ;g ckr cgqtu eqfDr ikVhZ ds fnYyh izns”k v/;{k ek-jkts”k iztkifr us nSfud ewyfuoklh uk;d ds ofj’B i=dkj ls ckrPkhr ds nkSjku dghA
nSfud ewyfuoklh uk;d ofj’B laoknnkrk us tkudkjh nsrs gq, crk;k fd “kfuokj 29 vDVwcj 2016 dks cgqtu eqfDr ikVhZ ds izns”k v/;{k ek-jkts”k iztkifr us vka[kks ns[kh gky crkrs gq, dgk fd yksdlHkk pquko ds nkSjku vkj,l,l izksMDV o chtsih ds usrk ds :i esa mHkjs iz/kkuea=h ujsUnz eksnh us ^lcdk lkFk vksSj lcdk fodkl ds lkFk gh ;g Hkh ukjk fn;k Fkk fd chtsih ljdkj esa vPNs fnu vk;saxs* ysfdu eksnh dk vPNs fnu vkSj lcdk lkFk vkSj lcdk fodkl fdruk gks jgk gS bldk thrk tkxrk lcwr ;g fofM;ks dh ,d rLohj gS] ftlesa ewyfuoklh xjhc ifjokj viuk isV ikyus ds fy, tku dh ckth yxkus ij etcwj gks jgs gSaA vkidks crkrs pysa fd ek-jkts”k iztkifr us ,d ohfM;ksa fn[kkrs gq, crk;k fd ,sls lkjs ns”k Hkj esa u tkus fdruksa dks viuh ftUnxh nko ij yxkuh gkssrh gksxhA mUgksaus tks ohfM;ks fn[kk;k ml ohfM;ks esa xjhch dk na”k >sy jgh ,d 10 o’khZ; ewyfuoklh cPph vius iwjs ifjokj dk isV ikyus ds fy, djhc ikap QhV dh ÅapkbZ;ksa ij ca/kh ,d jLlh ij ?kwVuksa dh cy ij gksdj flj ij dbZ eVfd;ka vkSj gkFkksa esa de ls de vkB QhV dk MaMk ysdj jLlh ds igys fljs ls nwljh Nksj rd py dj fn[kk fn;k vkSj ;g Hkh lkfcr dj fn;k fd ckck jkenso dh gSfl;r ml cPph ds lkeus Vdk Hkj Hkh ugh gSA
i=dkj }kjk iwNs x;s ,d loky ds tckc esa ek-jkts”k iztkifr us crk;k fd iz/kkuea=h fodkl dh ckrsa rks cM+h&cM+h djrs gSa ysfdu D;k okLro esa ns”k vkSj ns”k dh turk dk fodkl fd;k gS\ bldk tckc nssrs gq, mUgksaus crk;k fd vxj eksnh fodkl fd, gSa rks ns”k vkSj ns”k dh 125 djksM+ turk dh ugh flQZ eqV~Bh Hkj “kkld oxksZa dk gh fodkl fd, gSa vkSj vius ckdh cps dk;Zdky esa Hkh mUgha “kkld oxksZ dk gh fodkl djsaxsA blds gtkjks mnkgj.k lkeus fn[kkbZ ns jgs gSaSA fjyk;al dh th;ks daiuh ds foKkiu ij eksnh dh rLohj bl ckr dk thrk tkxrk lcwr gSA
var esas ek-jkts”k iztkifr us dgk fd vxj ns”k esa cgqtu eqfDr ikVhZ dh ljdkj curh gS rks fodkl  D;k gksrk gS ge dkaxzsl] chtsih vkSj vU; czkã.koknh leFkZd lHkh nyksa dks fn[kk;asxs fd fodkl ,slk gksrk gSA mŸkj izns”k fo/kkulHkk pquko ds lanHkZ esa mUgkasus dgk fd cgqtu eqfDr ikVhZ mŸkj izns”k fo/kku lHkk esa T;knk ls T;knk izR;klh mrkjsxh vkSj T;knk ls T;knk lhVksa ij dCtkdj cgqtu eqfDr ikVhZ viuk gh eq[;ea=h cuk;sxhA


भारत में 1 लाख, मप्र में 18 हजार स्कूलों में सिर्फ 1 शिक्षक

भारत में 1 लाख, मप्र में 18 हजार स्कूलों में सिर्फ 1 शिक्षक
TUESDAY, AUGUST 9, 2016
;
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjyVGyqQub71iTMncll53zhhPH9-YZFP85uQ5B17FX1way19hiW4k3OfkldFlSeiA-DnBS0fET1dx0j5Td-CjcteDuw-xnRBbql6iW7zqVuQ0Mgq2py1SH1ITUGVgdWSHHeqoDLeKHQstY/s1600/55.pngभोपाल। प्रदेश में इस समय करीब अठारह हजार स्कूल ऐसे हैं जहां सिर्फ एक ही शिक्षक पूरा स्कूल चला रहा है। बच्चों को पढ़ाने से लेकर वह मध्यान्ह भोजन तक की व्यवस्था नहीं है।  संसद में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा द्वारा स्कूलों को लेकर पेश की गई रिपोर्ट यह खुलासा हुआ है। 
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में करीब 1,05,630 प्राथमिक और माध्यमिक सरकारी स्कूल ऐसे हैं जहां केवल एक टीचर ही स्कूल चला रहा है। इस मामले में सबसे खराब स्थिति मध्य प्रदेश की है जहां ऐसे स्कूलों की संख्या 17,874 है। यह सरकारी आंकड़े हैं असल स्थिति इस से भी बदतर हो सकती है। एक शिक्षक के भरोसे चलने वाले स्कूलों में मध्यप्रदेश देश में नंबर एक पर है। प्रदेश में इस समय करीब पचास हजार से अधिक शिक्षकों की कमी है। 
सरकार संविदा के आधार पर शिक्षकों की भर्ती कर इस कमी को पूरा करने का प्रयास करती रही है पर पिछले चार सालों से यह भर्ती भी नहीं हुई है। व्यापमं के जरिए होने वाली संविदा शिक्षक परीक्षा की भर्ती में गडबड़ियों का खुलासा होने के बाद भर्ती प्रक्रिया पर ब्रेक लगा हुआ है। शिक्षामंत्री का कहना है कि सरकार इस साल दिसम्बर में भर्ती की तैयारी कर रही है।
जल्द करेंगे भर्ती : जोशी
यह सही है कि प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी है पर हम इसे जल्द भरने का प्रयास कर रहे हैं। हम जल्द ही प्रोफेनशल एक्जामिनेशन बोर्ड के जरिए 45 हजार शिक्षकों की भर्ती करने जा रहे हैं। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जिन स्कूलों में स्थाई शिक्षक नहीं है वहां अतिथि शिक्षकों की भर्ती कर व्यवस्था बनाई जा रही है।


शुक्रवार, 23 सितंबर 2016

मंदिरों में रखा सोना आखिर किस काम का?

मंदिरों में रखा सोना आखिर किस काम का?

  Monday August 17, 2015  
mandir me sona के लिए चित्र परिणाम
 
Silver: 255
एक खबर के अनुसार भारत के मंदिरो में जमा सोना अमेरिका के रिजर्व सोने के ढाई गुना अधिक है तथा भारत में रिजर्व सोने के 400 गुना अधिक । इतनी अकूत खजाने के मालिक है भारतीय मंदिर ,यदि यह सोना जनकल्याण में लगाया जाये तो तकरीबन 10 साल तक किसी को टेक्स देने की जरुरत नहीं रहेगी ,हॉस्पिटल्स, स्कूल आदि जनकल्याण योजनाये  साल तक बिना सरकरी मदद 10के चल सकती हैं । हर व्यक्ति  साल 2तक खाना सकेगा इतना सोना मंदिरो में दबा पड़ा है । 
  
देश में अब भी 60% बच्चे कुपोषित हैं जो पौष्टिक आहार न मिलने के कारण गंभीर बीमारियो के चपेट में आ जाते हैं। देश में हॉस्पिटल की इतनी कमी है की ग्रामीण क्षेत्रो में 20-25 किलो मीटर्स पर एक सरकारी हास्पिटल होगा और आधे लोग बिना इलाज के ही दम तोड़ देते हैं । शिक्षा की दर इतनी कम की स्कूल न होने के कारण या स्कूल में सुविधा न होने के कारण 50% से अधिक बच्चे स्कूल ही नहीं जा पाते , निरक्षरों की संख्या 60% से अधिक है । गरीबी में भारत का विश्व में चौथा स्थान है जंहा एक तिहाई लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं , उन्हें पानी , बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएँ भी उपलब्ध नहीं हैं ।
 
परन्तु, पुजारी वर्ग ईश्वर के नाम पर जनता का दोहन किये जा रहा है ,लोगो में अन्धविश्वास का इतना अधिक शिकंजा कस दिया गया है की चाहे भक्त को कर्ज लेके पूजा पाठ , हवन यज्ञ ,दान या और तीर्थ - कर्मकाण्ड करने हों वह करेगा जरूर।
खुद भूँखा रहेगा पर मूर्ति पर सोना चढ़ाएगा , प्रसिद्ध उपन्यासकार प्रेमचंद जी ने दान की मानसिकता के जाल में जकड़े होरी की कथा अपने उपन्यास ' गोदान' में बहुत अच्छे से की है । मूर्ति पर चढ़ाया पैसा या सोना जनता की भलाई के काम नहीं आता बल्कि काम आता है पुजारी के जिसका भरा पेट दिन रात और बड़ा होता रहता है । 
 
भारत में विदेशियो के आक्रमण का प्रमुख कारण ये मंदिर ही रहें है जिनमे रखा सोना , हीरे आदि कीमती चीजे उन्हें भारत पर आक्रमण के लिए ललायित करतीं। गज़नवी के भारत पर आक्रमण करने का प्रमुख कारण मंदिरो में रखा सोना ही था,इसी लिए वह हर साल भारत पर आक्रमण करता और मंदिरो आदि को लूटता ।सोमनाथ के मंदिर को जब उसने लूटा तब उसे इतना हीरे जेवरात मिले थे की उसे उस  ख़जाने को हजारो खच्चरों और घोड़ो पर लाद के ले  जाना पड़ा था । जबकि उस समय भी हिन्दू धर्म का एक बड़ा वर्ग जिसे शुद्र अछूत कहा जाता है वह निर्धन होने के कारण अमानवीय जीवन यापन कर रहा था । तब भी धन-सोना केवल मंदिरो में बैठे लोगो के अपने स्वार्थ के लिए ही काम आ रहा था , गरीब जनता के लिए नहीं । विदेशी आते और मंदिरो में रखा सोना लूट के ले जाते पर पुजारी वर्ग उसे जनता की भलाई में काम नहीं लाता था बल्कि बैठा बैठा धन लुटवा देता था ।
 
विदेशियो के अलावा देसी राजा महाराजा या सरदार अदि भी मन्दिरो में रखे सोने चांदी पर अपनी नजर गड़ाये रखते थे ,जिसे और जब मौका मिलता पुजारी के साथ मिल के या चोरी कर के मंदिरो का धन गायब कर देता और अपने भोग विलास में खर्च करता । आज भी यही चल रहा है , सरकार को चाहिए की सभी सोने को अपने कब्जे में लेके जनकल्याण योजनाओ में लगा दे

दुर्गा, महिषासुर व जाति की राजनीति


दुर्गा, महिषासुर व जाति की राजनीति

हम सबको यह पता है कि मैसूर नगर का नाम महिषासुर पर रखा गया है। एक मित्र ने मेरा ध्यान तैयब मेहता की ‘काली’ श्रंखला की पेंटिंग्स में से एक की ओर आकर्षित किया, जिसमें देवी को महिषासुर के आलिंगन में दिखाया गया है। यह पेंटिंग बहुत बड़ी कीमत पर बिकी
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पर हालिया हल्ले ने भारतीय पौराणिकता और उसकी व्याख्या से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे को राष्ट्र के समक्ष प्रस्तुत किया है। अपनी सरकार की कार्यवाही का बचाव करते हुए केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जेएनयू, राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों का अड्डा बन गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जेएनयू के दलित व ओबीसी विद्यार्थियों के कुछ समूह, ‘महिषासुर शहादत दिवस’ का आयोजन कर रहे हैं और आरोप लगाया कि इन विद्यार्थियों ने एक पर्चा जारी किया था, जिसमें देवी दुर्गा के बारे में कई अपमानजनक बातें कही गईं थीं। कई लोग देवी दुर्गा की महिषासुरमर्दिनी के रूप में पूजा करते हैं।
महिषासुर-जिसे आमतौर पर राक्षस बताया जाता है-के वध की कई अलग-अलग व्याख्याएं की जाती रही हैं। इस मुद्दे के चर्चा में आने के कुछ वर्ष पहले, देवी दुर्गा के संबंध में एक अन्य विवाद भी खड़ा हुआ था। संसद में एक सदस्य ने इस बात पर आपत्ति प्रगट की कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की एक पुस्तक में कहा गया है कि देवी दुर्गा मदिरा का सेवन करती थीं। उत्तर में तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री प्रणब मुखर्जी ने ‘‘चंडीपाठ’’ के एक श्लोक को उद्धृत किया, जिसमें यह बताया गया है कि किस तरह ‘‘देवी ने युद्ध के बीच में एक बार, और फिर, और फिर मदिरा का सेवन किया और किस प्रकार उनके नेत्र रक्तमय हो गए-उदित होते सूर्य की किरणों की तरह’’।
‘‘फारवर्ड प्रेस’’ पत्रिका के अक्टूबर 2014 अंक में महिषासुर-दुर्गा कथा की बहुजन व्याख्या के संबंध में कई लेख प्रकाशित किए गए। पुलिस ने इस अंक की प्रतियां ज़ब्त कर ली थीं क्योंकि किसी व्यक्ति ने यह शिकायत की थी कि पत्रिका में प्रकाषित लेख, ब्राह्मणों और ओबीसी के बीच शत्रुता उत्पन्न करने वाले हैं। यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। आज जिस स्वरूप में दुर्गा पूजा मनायी जाती है, उसकी शुरूआत महज 260 साल पहले, 1757 में प्लासी के युद्ध के बाद लार्ड क्लाइव के सम्मान में कलकत्ता के नवाब कृष्णदेव ने की थी। इस प्रकार, यह त्योहार न सिर्फ नया है बल्कि इसके उत्स में मुसलमानों का विरोध और साम्राज्यवाद-परस्ती भी छुपी हुई है।
JNU-Mahishasur-Day_2013_Udit-Raj-e1457368173150यद्यपि कई समुदाय लंबे समय से महिषासुर की अभ्यर्थना करते आए हैं परंतु महिषासुर शहादत दिवस का आयोजन कुछ ही वर्ष पहले शुरू हुआ। सन 2011 में विद्यार्थियों के एक समूह ने जेएनयू में इसका आयोजन किया। बाद में, उदित राज-जो अब भाजपा सांसद हैं-ने भी ऐसे ही एक कार्यक्रम में शिरकत की। हमें अब यह पता चल रहा है कि देश के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर बंगाल, में कई आदिवासी समुदाय, सदियों से महिषासुर को पूजते आए हैं। पिछले वर्ष महिषासुर के सम्मान में लगभग 300 कार्यक्रम देशभर में आयोजित हुए। ‘‘फारवर्ड प्रेस’’ व अन्य पत्रिकाओं में प्रकाशित अपने लेखों में कई बहुजन अध्येताओं ने यह तर्क दिया कि महिषासुर वध को त्योहार के रूप में मनाया जाना दो कारणों से अनुचित है: पहला, यह मृत्यु का जश्न मनाना है और दूसरा, यह महिषासुर के चरित्र की ब्राह्मणवादी व्याख्या को स्वीकार करना है। ब्राह्मणवादी व्याख्या के अनुसार, महिषासुर एक असुर था जबकि अन्यों का कहना है कि वह आदिवासियों का राजा था।
पौराणिक ग्रंथों की व्याख्या आसान नहीं है। इनमें वर्णित घटनाओं को इतिहासविद सत्य की कसौटी पर नहीं कस सकते क्योंकि ये घटनाएं प्रागऐतिहासिक काल में हुई थीं। अधिकतर लोग यह मानते हैं कि देवी ने राक्षस का वध किया था और इसलिए इस दिन को बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में मनाया जाता है। इस कथा के अनुसार, चूंकि दानव को हराना आसान नहीं था इसलिए ब्रह्मा, विष्णु व महेश ने अपनी संपूर्ण शक्तियों का प्रयोग कर आलौकिक शक्तियों से लैस दुर्गा का सृजन किया। इस कथा में यह भी बताया गया है कि दानवराज आधा मनुष्य और आधा भैंसा था।
ईरानी ने जिस तथाकथित पर्चे को संसद में पढ़ा, उसके अनुसार, दुर्गा एक वैश्या थी जिसे महिषासुर का वध करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उसने नौ रातों तक महिषासुर के साथ प्रणयक्रीड़ा की और फिर, जब वह सो रहा था, तब उसे मार डाला। हम सबको यह पता है कि मैसूर नगर का नाम महिषासुर पर रखा गया है। एक मित्र ने मेरा ध्यान तैयब मेहता की ‘काली’ श्रंखला की पेंटिंग्स में से एक की ओर आकर्षित किया, जिसमें देवी को महिषासुर के आलिंगन में दिखाया गया है। यह पेंटिंग बहुत बड़ी कीमत पर बिकी।
देवी दुर्गा का वर्णन सबसे पहले मार्कण्डेय पुराण में मिलता है, जिसका काल 250 से 500 ईस्वी बताया जाता है। यह सही है कि आमजन इस त्योहार को उसी रूप में मनाते हैं, जैसा कि ईरानी ने बताया। परंतु यह, इस कथा का ब्राह्मणवादी व वर्चस्ववादी संस्करण है। यह बात कम ही लोग जानते हैं कि कई समुदाय, इसी दिन को महिषासुर दिवस के रूप में भी मनाते हैं। यह तथ्य तथाकथित मुख्यधारा का भाग हाल में तब बना जब जेएनयू में यह दिवस मनाया गया और ‘‘फारवर्ड प्रेस’’ पत्रिका ने इस विषय पर काफी कुछ लिखा। यहां मैं यह जोड़ना चाहूंगा कि वर्चस्वशाली विमर्श हमेशा वर्चस्वशाली जातियों/वर्गों द्वारा निर्मित व प्रायोजित होता है।
लोकमान्यता यही है कि यह अच्छाई और बुराई, ईश्वर और असुरों के बीच संघर्ष था। इस त्योहार की यह व्याख्या आर्यों के भारत में आगमन को एक शुभ घटना बताती है। एक अन्य व्याख्या जोतिराव फुले ने प्रस्तुत की थी। उन्होंने ब्राह्मणवादी व्याख्या के ठीक उलट यह कहा कि आर्यभट्ट ब्राह्मणों ने भारत पर आक्रमण कर और मूल निवासी आदिवासियों को छल-बल से पराजित किया। यह व्याख्या उस सामाजिक परिवर्तन के साथ उभरी, जिसका आगाज़ पददलित वर्गों द्वारा अपनी मुक्ति के लिए संघर्ष शुरू करने से हुआ। इसी तरह, राम-रावण की कथा की भी पुनर्व्याख्या की जा रही है। कई लोगों को यह आश्चर्यजनक लग सकता है परंतु यह सच है कि कई समुदाय रावण को पूज्यनीय मानते हैं। वे यह मानते हैं कि वह एक परमज्ञानी व महान व्यक्ति था।
जहां हिंदुत्व की राजनीति, भगवान राम पर केंद्रित है वहीं राम की अंबेडकर व पेरियार दोनों ने कटु आलोचना की है। अंबेडकर, राम को लोकप्रिय राजा बाली की पीछे से तीर मारकर हत्या करने को अनैतिक बताते हैं। बाली के शासन में गैर-ब्राह्मणजन प्रसन्न और समृद्ध थे और राजा बाली को आज भी पूजा जाता है। भगवान राम द्वारा शंबूक की केवल इसलिए हत्या की जाना क्योंकि वह तपस्या कर रहा था जो शूद्रों के लिए निषेध थी, भी समाज पर अपना वर्चस्व कायम रखने के ब्राह्मणवादी अभियान का हिस्सा है। राम द्वारा अपनी गर्भवती पत्नी सीता को घर से निकालना किसी भी तरह से क्षम्य नहीं है। इस प्रकार, राम-रावण की कहानी के जातिगत, नस्लीय व लैंगिक आयाम भी हैं।
यहां यह स्पष्ट कर देना समीचीन होगा कि अब यह माना जाता है कि आर्य न तो यहां आए और ना ही उन्होंने भारत पर आक्रमण किया बल्कि आज के भारत के निवासियों के पूर्वज, विभिन्न नस्लों की लंबी अवधि में घुलनेमिलने से अस्तित्व में आए। देवी दुर्गा की कथा का भी एक लैंगिक पहलू है। मृणाल पांडे ने ‘‘स्क्राल’’ में प्रकाशित अपने एक लेख में इसे पितृसत्तात्मकता को महिलाओं द्वारा दी गई चुनौती के रूप में प्रस्तुत किया है। इस तरह, इस कथा से नस्ल, जाति और लिंग के मुद्दे जुड़े हुए हैं। हमारे जैसे विविधताओं से भरे समाज में अलग-अलग तरह की कथाओं का होना स्वाभाविक है और इनमें से किसी को भी कुचलने या दबाने का प्रयास अनुचित होगा।
ईरानी-भाजपा-आरएसएस, सबाल्टर्न कथाओं के उभार को समाज पर ऊँची जातियों/उच्च वर्ग का वर्चस्व स्थापित करने के अपने अभियान के लिए खतरा मानते हैं। बहुवाद उन्हें पसंद नहीं है और यही कारण है कि ईरानी ने संसद में दुर्गा-महिषासुर कथा की एक भिन्न व्याख्या को राष्ट्र-विरोधी और अवांछनीय बताया।
(मूल अंग्रेजी से हिन्दी रूपांतरण अमरीश हरदेनिया)
(महिषासुर आंदोलन से संबंधित विस्‍तृत जानकारी के लिए पढ़ें ‘फॉरवर्ड प्रेस बुक्स’ की किताब ‘महिषासुर: एक जननायक’ (हिन्दी)। घर बैठे मंगवाएं : http://www.amazon.in/dp/819325841X किताब का अंग्रेजी संस्करण भी शीघ्र उपलब्ध होगा )

कोलकाता के रेडलाइट इलाके में पहली बार दुर्गापूजा

कोलकाता के रेडलाइट इलाके में पहली बार दुर्गापूजा Friday, 11 October 2013

 

कोलकाता। दुर्गापूजा पंडालों से बहिष्कृत सोनागाछी के यौनकर्मियों ने समाज के पूर्वाग्रहों के बंधनों को तोड़ते हुए पहली बार अपनी अलग पूजा का आयोजन किया है। 
यौनकर्मियों के अधिकारों के लिए काम करने वाली दरबार महिला समन्वय समिति की भारती डे ने बताया, ‘‘यह बंगालियों का सबसे बड़ा त्यौहार है और जब बाकी पूरा शहर इसका जश्न मना रहा है तो फिर हम क्यों पीछे रहें ? इसलिए हमने इस बार अपना अलग पूजा पंडाल बनाने की सोची।’’
लेकिन इन यौनकर्मियों को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा जब कोलकाता पुलिस ने फुटपाथ के एक हिस्से का अतिक्रमण करने वाले उनके पंडाल को अनुमति नहीं दी।
यौनकर्मियों ने इसे कलकत्ता उच्च न्यायालय में चुनौती दी और पूजा का आयोजन करने की अनुमति ले ली।
डे ने कहा, ‘‘हमारा बजट 2 लाख रूपए का था।’’
इस पूजा के लिए सोनागाछी के 7 हजार यौनकर्मियों ने प्रति व्यक्ति 20 रूपए का योगदान दिया जबकि कुछ स्वयंसेवियों ने भी इसमें योगदान दिया। सोनागाछी उत्तर कोलकाता में एशिया का सबसे बड़ा रेड लाइट इलाका है।
कार्यकर्ता ने कहा, ‘‘हम सभी धार्मिक परंपराओं का पालन कर रहे हैं। हमारे कर्मचारियों में से एक ब्राह्मण पूजा करने के लिए तैयार हो गया है। हमने दो ढाकियों (ड्रम वादकों) को भी नियुक्त किया है।’’
आज से शुरू होने वाले चार दिवसीय समारोह के लिए दुर्गा की छह फीट ऊंची मूर्ति भी रखी गई है।सोनागाछी में त्यौहार का माहौल बनने पर कालीघाट, टीटागढ़ और दोमजरके अन्य रेडलाइट इलाकों के यौनकर्मी भी देवी के दर्शनों के लिए पंडाल में एकत्रित हो रहे हैं।
डीएमएसएस के समाराजीत जाना ने कहा, ‘‘यह उन सभी के लिए एक बड़ा नैतिक प्रोत्साहन है, जिन्हें कभी भी पूजा पंडालों में आने नहीं दिया जाता था। पूजा में भाग लेने के लिए वे दूसरे जिलों से भी यहां आ रहे हैं।’’
पूजा के दूसरे दिन अष्टमी पर सोनागाछी के निवासी दुर्गा को ‘अंजलि’ देंगे। ऐसा करने का अधिकार पहले कभी भी यौनकर्मियों को नहीं था।
इलाके में सभी यौनकर्मियों के बीच ‘प्रसाद’ भी बांटा जाएगा।
डीएमएसएस की सांस्कृतिक इकाई ‘कोमलगंधा’ यौनकर्मियों के बच्चों में मौजूद नृत्य, नाटक और संगीत के हुनर को दर्शाने के लिए उनकी सांस्कृति प्रस्तुतियों का आयोजन करा रही है।
यौनकर्मियों का कहना है कि पूजा ने उनके ग्राहकों को भी हैरान कर दिया है।
26 वर्षीय एक यौनकर्मी ने कहा, ‘‘पूजा के मौसम में छुट्टियां होने की वजह से वेश्यालय में भीड़ इन दिनों बढ़ गई है। हमारे नियमित ग्राहकों में से एक ग्राहक ने पंडाल भी देखा और वह यहां चल रहे कार्यक्रम को देखकर बहुत हैरान था।’’
जाना ने कहा कि हालांकि यौनकर्मियों को इस तरह के आयोजन करने के लिए अभी भी सोनागाछी के आसपास के स्थानीय लोगों के प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है।
अगले साल से कोलकाता और राज्य में अन्य जगहों पर बने रेड लाइट इलाकों के यौनकर्मी भी अपने समुदाय के अलग पूजा-पंडालों की योजना बना रहे हैं।

दुर्गा चंडी नहीं थी, उसकी पूजा क्‍यों करें बहुजन?

♦ प्रेमकुमार मणि
दुर्गा कथा के शूद्र पाठ को लेकर मणि जी का यह आलेख काफी उत्तेजक तथ्‍यों को हमारे सामने रखता है। यह आलेख फारवर्ड प्रेस के नये अंक का आमुख आलेख है। हम वहीं से इसे कॉपी-पेस्‍ट कर रहे हैं। शीर्षक में हमने थोड़ी छूट ले ली है : मॉडरेटर
शक्ति के विविध रूपों, यथा योग्यता, बल, पराक्रम, सामर्थ्‍य व ऊर्जा की पूजा सभ्यता के आदिकालों से होती रही है। न केवल भारत में बल्कि दुनिया के तमाम इलाकों में। दुनिया की पूरी मिथॉलॉजी के प्रतीक देवी-देवताओं के तानों-बानों से ही बुनी गयी है। आज भी शक्ति का महत्व निर्विवाद है। अमेरिका की दादागीरी पूरी दुनिया में चल रही है, तो इसलिए कि उसके पास सबसे अधिक सामरिक शक्ति और संपदा है। जिसके पास एटम बम नहीं हैं, उसकी बात कोई नहीं सुनता, उसकी आवाज का कोई मूल्य नहीं है। गीता उसकी सुनी जाती है, जिसके हाथ में सुदर्शन हो। उसी की धौंस का मतलब है और उसी की विनम्रता का भी। कवि दिनकर ने लिखा है: ‘क्षमा शोभती उस भुजंग को जिसके पास गरल हो, उसको क्या जो दंतहीन, विषहीन, विनीत, सरल हो।’
दंतहीन और विषहीन सांप सभ्यता का स्वांग भी नहीं कर सकता। उसकी विनम्रता, उसका क्षमाभाव अर्थहीन हैं। बुद्ध ने कहा है – जो कमजोर है, वह ठीक रास्ते पर नहीं चल सकता। उनकी अहिसंक सभ्यता में भी फुफकारने की छूट मिली हुई थी। जातक में एक कथा में एक उत्पाती सांप के बुद्धानुयायी हो जाने की चर्चा है। बुद्ध का अनुयायी हो जाने पर उसने लोगों को काटना-डंसना छोड़ दिया। लोगों को जब यह पता चल गया कि इसने काटना-डंसना छोड़ दिया है, तो उसे ईंट-पत्थरों से मारने लगे। इस पर भी उसने कुछ नहीं किया। ऐसे लहू-लुहान घायल अनुयायी से बुद्ध जब फिर मिले तो द्रवित हो गये और कहा ‘मैंने काटने के लिए मना किया था मित्र, फुफकारने के लिए नहीं। तुम्हारी फुफकार से ही लोग भाग जाते।’
भारत में भी शक्ति की आराधना का पुराना इतिहास रहा है। लेकिन यह इतिहास बहुत सरल नहीं है। अनेक जटिलताएं और उलझाव हैं। सिंधु घाटी की सभ्यता के समय शक्ति का जो प्रतीक था, वही आर्यों के आने के बाद नहीं रहा। पूर्व वैदिक काल, प्राक् वैदिक काल और उत्तर वैदिक काल में शक्ति के केंद्र अथवा प्रतीक बदलते रहे। आर्य सभ्यता का जैसे-जैसे प्रभाव बढ़ा, उसके विविध रूप हमारे सामने आये। इसीलिए आज का हिंदू यदि शक्ति के प्रतीक रूप में दुर्गा या किसी देवी को आदि और अंतिम मानकर चलता है, तब वह बचपना करता है। सिंधु घाटी की जो अनार्य अथवा द्रविड़ सभ्यता थी, उसमें प्रकृति और पुरुष शक्ति के समन्वित प्रतीक माने जाते थे। शांति का जमाना था। मार्क्‍सवादियों की भाषा में आदिम साम्यवादी समाज के ठीक बाद का समय। सभ्यता का इतना विकास तो हो ही गया था कि पकी ईंटों के घरों में लोग रहने लगे थे और स्नानागार से लेकर बाजार तक बन गये थे। तांबई रंग और अपेक्षाकृत छोटी नासिका वाले इन द्रविड़ों का नेता ही शिव रहा होगा। अल्हड़ अलमस्त किस्म का नायक। इन द्रविड़ों की सभ्यता में शक्ति की पूजा का कोई माहौल नहीं था। यों भी उन्नत सभ्यताओं में शक्ति पूजा की चीज नहीं होती।
शक्ति पूजा का माहौल बना आर्यों के आगमन के बाद। सिंधु सभ्यता के शांत-सभ्य गौ-पालक (ध्यान दीजिए शिव की सवारी बैल और बैल की जननी गाय) द्रविड़ों को अपेक्षाकृत बर्बर अश्वारोही आर्यों ने तहस-नहस कर दिया और पीछे धकेल दिया। द्रविड़ आसानी से पीछे नहीं आये होंगे। भारतीय मिथकों मे जो देवासुर संग्राम है, वह इन द्रविड़ और आर्यों का ही संग्राम है। आर्यों का नेता इंद्र था। शक्ति का प्रतीक भी इंद्र ही था। वैदिक ऋषियों ने इस देवता, इंद्र की भरपूर स्तुति की है। तब आर्यों का सबसे बड़ा देवता, सबसे बड़ा नायक इंद्र था। वह वैदिक आर्यों का हरक्युलस था। तब किसी देवी की पूजा का कोई वर्णन नहीं मिलता। आर्यों का समाज पुरुष प्रधान था। पुरुषों का वर्चस्व था। द्रविड़ जमाने में प्रकृति को जो स्थान मिला था, वह लगभग समाप्त हो गया था। आर्य मातृभूमि का नहीं, पितृभूमि का नमन करने वाले थे। आर्य प्रभुत्व वाले समाज में पुरुषों का महत्व लंबे अरसे तक बना रहा। द्रविड़ों की ओर से इंद्र को लगातार चुनौती मिलती रही।
गौ-पालक कृष्ण का इतिहास से यदि कुछ संबंध बनता है, तो लोकोक्तियों के आधार पर उसके सांवलेपन से द्रविड़ नायक ही की तस्वीर बनती है। इस कृष्ण ने भी इंद्र की पूजा का सार्वजनिक विरोध किया। उसकी जगह अपनी सत्ता स्थापित की। शिव को भी आर्य समाज ने प्रमुख तीन देवताओं में शामिल कर लिया। इंद्र की तो छुट्टी हो ही गयी। भारतीय जनसंघ की कट्टरता से भारतीय जनता पार्टी की सीमित उदारता की ओर और अंतत: एनडीए का एक ढांचा, आर्यों का समाज कुछ ऐसे ही बदला। फैलाव के लिए उदारता का वह स्वांग जरूरी होता है। पहले जार्ज और फिर शरद यादव की तरह शिव को संयोजक बनाना जरूरी था, क्योंकि इसके बिना निष्कंटक राज नहीं बनाया जा सकता था। आर्यों ने अपनी पुत्री पार्वती से शिव का विवाह कर सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश की। जब दोनों पक्ष मजबूत हो तो सामंजस्य और समन्वय होता है। जब एक पक्ष कमजोर हो जाता है, तो दूसरा पक्ष संहार करता है। आर्य और द्रविड़ दोनों मजबूत स्थिति में थे। दोनों में सामंजस्य ही संभव था। शक्ति की पूजा का सवाल कहां था? शक्ति की पूजा तो संहार के बाद होती है। जो जीत जाता है वह पूज्य बन जाता है, जो हारता है वह पूजक।
हालांकि पूजा का सीमित भाव सभ्य समाजों में भी होता है, लेकिन वह नायकों की होती है, शक्तिमानों की नहीं। शक्तिमानों की पूजा कमजोर, काहिल और पराजित समाज करता है। शिव की पूजा नायक की पूजा है। शक्ति की पूजा वह नहीं है। मिथकों में जो रावण पूजा है, वह शक्ति की पूजा है। ताकत की पूजा, महाबली की वंदना।
लेकिन देवी के रूप में शक्ति की पूजा का क्या अर्थ है? अर्थ गूढ़ भी है और सामान्य भी। पूरबी समाज में मातृसत्तात्मक समाज व्यवस्था थी। पश्चिम के पितृ सत्तात्मक समाज-व्यवस्था के ठीक उलट। पूरब सांस्कृतिक रूप से बंग भूमि है, जिसका फैलाव असम तक है। यही भूमि शक्ति देवी के रूप में उपासक है। शक्ति का एक अर्थ भग अथवा योनि भी है। योनि प्रजनन शक्ति का केंद्र है। प्राचीन समाजों में भूमि की उत्पादकता बढ़ाने के लिए जो यज्ञ होते थे, उसमें स्त्रियों को नग्न करके घुमाया जाता था। पूरब में स्त्री पारंपरिक रूप से शक्ति की प्रतीक मानी जाती रही है। इस परंपरा का इस्तेमाल ब्राह्मणों ने अपने लिए सांस्कृतिक रूप से किया। गैर-ब्राह्मणों को ब्राह्मण अथवा आर्य संस्कृति मे शामिल करने का सोचा-समझा अभियान था। आर्य संस्कृति का इसे पूरब में विस्तार भी कह सकते हैं। विस्तार के लिए यहां की मातृसत्तात्मक संस्कृति से समरस होना जरूरी था। सांस्कृतिक रूप से यह भी समन्वय था। पितृसत्तात्मक संस्कृति से मातृसत्तात्मक संस्कृति का समन्वय। आर्य संस्कृति को स्त्री का महत्त्व स्वीकारना पड़ा, उसकी ताकत रेखांकित करनी पड़ी। देव की जगह देवी महत्वपूर्ण हो गयी। शक्ति का यह पूर्व-रूप (पूरबी रूप) था जो आर्य संस्कृति के लिए अपूर्व (पहले न हुआ) था।
महिषासुर और दुर्गा के मिथक क्या है?
लेकिन महिषासुर और दुर्गा के मिथक हैं, वह क्या है? दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब तक हमने अभिजात ब्राह्मण नजरिये से ही इस पूरी कथा को देखा है। मुझे स्मरण है 1971 में भारत-पाक युद्ध और बंग्लादेश के निर्माण के बाद तत्कालीन जनसंघ नेता अटलबिहारी वाजपेयी ने तब की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को अभिनव चंडी दुर्गा कहा था। तब तक कम्युनिस्ट नेता डांगे सठियाये नहीं थे। उन्होंने इसका तीखा विरोध करते हुए कहा था कि ‘अटल बिहारी नहीं जान रहे हैं कि वह क्या कह रहे हैं और श्रीमती गांधी नहीं जान रही हैं कि वह क्या सुन रही हैं। दोनों को यह जानना चाहिए कि चंडी दुर्गा दलित और पिछड़े तबकों की संहारक थी।’ डांगे के वक्तव्य के बाद इंदिरा गांधी ने संसद में ही कहा था ‘मैं केवल इंदिरा हूं और यही रहना चाहती हूं।’
महिषासुर और दुर्गा की कथा का शूद्र पाठ (और शायद शुद्ध भी) इस तरह है। महिष का मतलब भैंस होता है। महिषासुर यानी महिष का असुर। असुर मतलब सुर से अलग। सुर का मतलब देवता। देवता मतलब ब्राह्मण या सवर्ण। सुर कोई काम नहीं करते। असुर मतलब जो काम करते हों। आज के अर्थ में कर्मी। महिषासुर का अर्थ होगा भैंस पालने वाले लोग अर्थात भैंसपालक। दूध का धंधा करने वाला। ग्वाला। असुर से अहुर फिर अहीर भी बन सकता है। महिषासुर यानी भैंसपालक बंग देश के वर्चस्व प्राप्त जन रहे होंगे। नस्ल होगी द्रविड़। आर्य संस्कृति के विरोधी भी रहे होंगे। आर्यों को इन्हें पराजित करना था। इन लोगों ने दुर्गा का इस्तेमाल किया। बंग देश में वेश्याएं दुर्गा को अपने कुल का बतलाती हैं। दुर्गा की प्रतिमा बनाने में आज भी वेश्या के घर से थोड़ी मिट्टी जरूर मंगायी जाती है। भैंसपालक के नायक महिषासुर को मारने में दुर्गा को नौ रात लग गयी। जिन ब्राह्मणों ने उन्हें भेजा था, वे सांस रोक कर नौ रात तक इंतजार करते रहे। यह कठिन साधना थी। बल नहीं तो छल। छल का बल। नौवीं रात को दुर्गा को सफलता मिल गयी, उसने महिषासुर का वध कर दिया। खबर मिलते ही आर्यों (ब्राह्मणों) में उत्साह की लहर दौड़ गयी। महिषासुर के लोगों पर वह टूट पड़े और उनके मुंड (मस्तक) काटकर उन्होंने एक नयी तरह की माला बनायी। यही माला उन्होंने दुर्गा के गले में डाल दी। दुर्गा ने जो काम किया, वह तो इंद्र ने भी नहीं किया था। पार्वती ने भी शिव को पटाया भर था, संहार नहीं किया था। दुर्गा ने तो अजूबा किया था। वह सबसे महत्त्वपूर्ण थीं। सबसे अधिक धन्या शक्ति का साक्षात अवतार!
(प्रेमकुमार मणि। हिंदी के प्रतिनिधि कथाकार, चिंतक व राजनीति कर्मी। जदयू के संस्‍थापक सदस्‍यों में रहे। इन दिनों बिहार परिवर्तन मोर्चा के बैनर तले मार्क्‍सवादियों, आंबेडकरवादियों और समाजवादियों को एक राजनीति मंच पर लाने में जुटे हैं। उनसे manipk25@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।)