रविवार, 19 मार्च 2017

यूपी में BJP की दबंगई शुरू, मस्जिदों पर फहराया गया BJP का झंडा,



यूपी में BJP की दबंगई शुरू, मस्जिदों पर फहराया गया BJP का झंडा, टोपी उतरवाई
  • 18 Mar, 2017
New Delhi : यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद सांप्रदायिक विवाद बढ़ने लगे हैं। ऐसे कई मामले लगातार सामने रहे हैं। बुलंदशहर में एक मस्जिद में भाजपा का झंडा फहराया गया।
 मिली जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च यानी नतीजे आने की अगली रात को करीब 9.30 बजे कुछ लोगों ने इलाके में एक जुलूस निकाला। उस जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने ही रास्ते में पड़ी मस्जिद की छत पर चढ़कर भाजपा का झंडा लगा दिया। बुलंदशहर में ही एक और जगह पर झंडा फहराने की बात सामने आई है। अगली घटना मेरठ की बताई जा रही है। वहां पर गुरुवार (16 मार्च) को टोपी को लेकर विवाद हो गया। खबरों के मुताबिक, वहां एक सब्जी बेचने वाला शख्स टोपी पहनकर आया हुआ था। इसपर बाइक सवार कुछ लोगों ने उसकी टोपी उतरवा दी। जब सब्जी वाले ने टोपी दोबारा पहनी तो उसको पीटा गया।
http://liveindia.live/userfiles/Untitled-3%28237%29.jpg
इसके अलावा मुजफ्फरनगर जो कि हिंसा की घटनाओं को लेकर पहले भी चर्चा में रहा है वहां भी भाजपा सरकार बनने के बाद छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ने लगा है। खबरों के मुताबिक, एक विवाद किसी पुरानी दुश्मनी को लेकर हुआ। वहीं दूसरा विवाद तो सिर्फ खिड़की लगाने की वजह से हो गया।
http://liveindia.live/userfiles/Untitled-4%28215%29.jpg
यूपी में भारतीय जनता पार्टी को 312 सीटों पर जीत मिली। वहीं सपा-कांग्रेस के गठबंधन को 54 सीटों के साथ संतोष करना पड़ा। भाजपा की यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि उसकी तरफ से एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया गया था। बावजूद इसके पार्टी देवबंद जैसे मुस्लिम बहुल कई इलाकों में भी जीत गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें