सोमवार, 5 सितंबर 2016

रूस के बाद भारत दुनिया का सबसे ‘असमानता’ वाला देश!

रूस के बाद भारत दुनिया का सबसे ‘असमानता’ वाला देश!

नई दिल्ली: दुनिया में भारत दूसरा सबसे ज्यादा ‘असमानता’ वाला देश है जहां पर कुल संपत्ति का आधे से अधिक संपत्ति एेसे अमीरों के हाथ में केंद्रित है जिनकी हैसियत दस लाख डॉलर (लगभग 6.7 करोड़ रपए) से अधिक की है। यह जानकारी एक रपट में दी गई है।
 2016_9image_17_06_211305494indianmillionaires-ll12WQ
संपत्ति शोध कंपनी न्यू वर्ल्ड वेल्थ के अनुसार, रूस के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा असमानता वाला देश है जहां पर 54 प्रतिशत संपत्ति मात्र कुछ करोड़पतियों के हाथ में है। भारत दुनिया के 10 सबसे अमीर देशों में है जहां कुल संपत्ति 5,600 अरब डॉलर है लेकिन औसतन भारतीय गरीब हैं।
वैश्विक तौर पर रूस दुनिया का सबसे ज्यादा असमान देश है जहां कुल संपत्ति के 62 प्रतिशत पर मात्र कुछ धनकुबेरों का नियंत्रण है। वहीं दूसरी तरफ जापान दुनिया पर सबसे ज्यादा समानता वाला देश हैं जहां अमीरों के हाथ में कुल संपत्ति का केवल 22 प्रतिशत हिस्सा है। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया में भी कुल संपत्ति के मात्र 28 प्रतिशत पर ही करोड़पतियों का आधिपत्य है। रपट के अनुसार इसी तरह अमेरिका और ब्रिटेन भी समानता वाले देशों में हैं। इनमें कुल संपत्ति के क्रमश: 32 प्रतिशत और 35 प्रतिशत पर ही अमीरों का कब्जा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें